उपराष्ट्रपति-समाज विकास नहीं कर सकता, अगर आप 50 प्रतिशत मानवता को न्याय नहीं देते

भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज इस बात पर जोर दिया कि जब तक पचास प्रतिशत मानवता के लिए न्याय सुनिश्चित नहीं किया जाता तब तक समाज का विकास नहीं हो सकता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को एक ‘युगीन विकास’ के रूप में पारित करने की सराहना करते हुए, उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि यह विधेयक महिलाओं के अधिकारों की मान्यता और उनके अधिकार की पुष्टि है। आज राजस्थान में बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स) पिलानी के छात्रों और संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा को सबसे ‘प्रभावी और प्रभावशाली’ तंत्र बताया, जिससे भारत के विकास में तेजी आएगी। लोकतंत्र में परिवर्तन के एजेंट और हितधारकों के रूप में छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए, श्री धनखड़ ने उनसे अपने ‘प्रतिनिधियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जवाबदेही और नागरिक भागीदारी के महत्व को सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक नागरिक को संसद में याचिका प्रस्तुत करने का अधिकार है। जी-20 की अध्यक्षता में भारत की सफलता पर प्रकाश डालते हुए, श्री धनखड़ ने इस बात पर जोर दिया कि जी-20 सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ को शामिल करना भारत के सभ्यतागत लोकाचार के साथ गहराई से मेल खाता है। भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) पर हस्ताक्षर को वैश्विक ‘गेमचेंजर’ के रूप में स्वीकार करते हुए, उपराष्ट्रपति ने रेखांकित किया कि प्रधान मंत्री के नेतृत्व में भारत द्वारा निभाई गई भूमिका ने ‘ग्लोबल साउथ’ को विश्व मंच पर एक मजबूत आवाज दी है।. एक दशक की अवधि में वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के बीच ‘फ्रैजाइल फाइव’ के सदस्य से ‘बिग फाइव’ में भारत के परिवर्तन पर विचार करते हुए, श्री धनखड़ ने वैश्विक मंच पर डिजिटल लेनदेन एवं वित्तीय समावेशन में भारत की उपलब्धियों को प्राप्त व्यापक प्रशंसा की ओर ध्यान आकर्षित किया। भ्रष्टाचार को ‘लोकतंत्र और विकास का हत्यारा’ करार देते हुए, उपराष्ट्रपति ने बताया कि हाल के वर्षों में, सत्ता के दलालों के प्रभाव वाले सत्ता गलियारों को बेअसर करने के लिए महत्वपूर्ण प्रगति की गई है। इस बात पर जोर देते हुए कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है, श्री धनखड़ ने नागरिकों से ‘हमारे संस्थानों को कलंकित करने, बदनाम करने और कमजोर करने वाले भारत विरोधी वक्तव्यों  का सक्रिय रूप से मुकाबला करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान, उपराष्ट्रपति ने अनुसंधान और विकास के सर्वोपरि महत्व को रेखांकित किया, उन विचारों की प्रधानता पर जोर दिया जो नवाचार का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि बिट्स पिलानी के पांच प्रशिक्षु संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में राज्यसभा के सभापति की सहायता करेंगे। श्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय कानून और न्याय, संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री, प्रोफेसर वी. रामगोपाल राव, कुलपति, बिट्स पिलानी, प्रोफेसर सुधीरकुमार बरई, निदेशक, बिट्स पिलानी के संकाय सदस्य, छात्र और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे ।

“Mumbai Pune Expressway और Mumbai Goa Highway को 28 और 29 सितंबर 2023 को भारी वाहनों के लिए बंद किया जाएगा।”

28 और 29 सितंबर, 2023 को, भारी वाहनों को मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे और मुंबई गोवा राजमार्ग…

“iPhone 15 सीरीज अब एप्ट्रोनिक्स के 56 स्टोर्स में उपलब्ध है”

यह खबर एप्ट्रोनिक्स कंपनी के iPhone 15 सीरीज के लॉन्च के बारे में है, जो एक…

“शाहरुख़ ख़ान की धमाकेदार फ़िल्म ‘जवान’ दिन 20 पर सिर्फ़ 40 करोड़ रुपये की कमी के साथ ‘पठान’ के विश्वव्यापी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ने की दिशा में बढ़ रही है।”

बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के 20वें दिन, शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म “जवान” महज 40 करोड़ रुपये…

“Manipur में हाल के हिंसा के बाद इम्फाल में तनाव है लेकिन शांति भी है।”

मणिपुर, भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है, और हाल के हिंसा के बाद…

86 साल की महिला फ्लैट में गिरकर हुई बेहोश, लॉक नहीं खुला तो ग्रिल काटकर निकाला

महाराष्ट्र के ठाणे में फायर ब्रिगेड और नगर निगम के कर्मचारियों ने एक बुजुर्ग महिला की…

शिवसेना का ठाणे बनेगा बीजेपी का ठाणे; क्या कल्याण के बदले बीजेपी ठाणे लोकसभा लड़ेगी?

कल्याण लोकसभा क्षेत्र में बी जे पी – शिव सेनाइनके बीच कई बार विवाद भी होते…

27 से 29 सितंबर के बीच पुणे- मुंबई एक्सप्रेसवे से मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

पुणे 26 सितंबर 2023 : हाईवे पुलिस ने 27 से 29 सितंबर के बीच पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे…

“स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स के 146 पॉइंट्स की चढ़ाई, एल एंड टी की प्रशंसानीय 2.11% वृद्धि दर्ज की जाती है”

यह लेख स्टॉक मार्केट की वार्ता करता है, जिसमें सेंसेक्स के 146 पॉइंट्स की चढ़ाई और…

macOs Sonoma में नया क्या है: गेम मोड और डेस्कटॉप विजेट्स को हाइलाइट में रखा गया है”

मैकओएस सोनोमा का एक नया अपग्रेड है, जिसमें नई और रोमांचक सुविधाएँ हैं, और इस लेख…